रुडकी, मार्च 27 -- एक महिला की संदिगध हालत में मौत हो गई। महिला के परिजन शव दफनाने की तैयारी कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के गले पर निशान मिले हैं। वहीं, महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार, जौरासी गांव निवासी हुस्नजहा (22) की शादी गांव में ही एक युवक से करीब एक साल पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन महिला को आनन फानन में एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.