बिहारशरीफ, मई 21 -- दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव की घटना पुलिस ने कहा-तालाब में कूदकर दे दी जान बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव में बुधवार की रात संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत हो गयी।

मृतका का परिचय मृतका टूटू यादव की 26 वर्षीया पत्नी कमला देवी थी। परिजनों का कहना है कि पति से विवाद के बाद वह तालाब में कूद गयी। पुलिस भी यही बात बता रही है। हालांकि, मायके के लोगों ने पति समेत चार लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

परिजनों का आरोप मानपुर थाना क्षेत्र के सिंग्थू गांव निवासी महिला के भाई राजू यादव ने बताया कि हत्या करने के बाद शव का तालाब में डाल दिया गया। इसके बाद उन्हें सूचना दी गयी है कि वह तालाब में डूब गयी है। बहन खुश्बू कुमारी का कहना है कि जीजा ने फोन पर स्वीकार किया था कि द...