मुजफ्फरपुर, मई 18 -- सरैया। अजीजपुर गांव में सोमवार की सुबह महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका मुन्ना सहनी की पत्नी काजल देवी (23) थी। सूचना पर अजीजपुर नाका एवं सरैया पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मुन्ना सहनी को हिरासत में ले लिया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। जैतपुर थाना क्षेत्र के अमैठा निवासी लालबाबू सहनी की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि उनकी बेटी काजल की शादी तीन वर्ष पूर्व मुन्ना सहनी के साथ हुई थी। उन्होंने बेटी की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। बताया कि अजीजपुर पहुंची तो काजल मृत पड़ी थी। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, हत्या का लगाया आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...