महिला की संदिग्ध मौत में पति ने कराया केस
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 1 -- मुजफ्फरपुर। गोबरसही स्थित होटल में रियल एस्टेट कंपनीकर्मी बेगूसराय की निगम कुमारी की संदिग्ध स्थिति में मौत मामले में गुरुवार को सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने उसके पति मदन कुमार के बयान पर आत्महत्या के लिए बाध्य किए जाने की धारा में एफआईआर की है। पति ने मामले में अज्ञात को आरोपित बनाया है। एफआईआर के बाद शव मिलने के दिन निगम को भाभो बताने वाले पूर्व मुखिया की पुलिस तलाश कर रही है। सदर थाना अध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि पति ने हत्या की भी आशंका जताई है। हालांकि, कमरा बंद रहने के कारण मामले में धारा 108 के तहत एफआईआर की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.