औरैया, मार्च 1 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लुधपुरा अजनपुर में 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम जनेतपुर धौरेरा निवासी आशीष ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बहन अलका की शादी लुधपुरा अजनपुर निवासी विपिन राजपूत के साथ हुई थी। आरोप है कि पति के किसी अन्य महिला से संबंध थे, जिसके चलते उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था। मायके पक्ष का आरोप है कि इसी विवाद के चलते अलका को जहर दे दिया गया और उन्हें सूचना भी नहीं दी गई। परिजनों के अनुसार दो दिन पहले अलका की हालत बिगड़ने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.