महिला की संदिग्ध मौत केस में रिनपास की पूर्व निदेशक पर आरोप तय
रांची, सितम्बर 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। रिनपास की पूर्व निदेशक डॉ ज्योति सिमलाई के खिलाफ मानसिक रूप से बीमार एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं। मामले में अब 29 सितंबर से गवाहों की पेशी शुरू होगी। इसके साथ ही मुकदमे की न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों से घटना से जुड़े कई और तथ्य सामने आने की उम्मीद है। मामला 2 मार्च 2022 का है। आरोप है कि डॉ ज्योति सिमलाई की कार की चपेट में आने से रिनपास परिसर में रह रही मानसिक रूप से बीमार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के बाद संस्थान में यह बात प्रचारित किए जाने का आरोप है कि महिला पेड़ से गिरकर घायल हुई है। गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया, जहां करीब 45 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उसकी मौत हो गई। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.