हापुड़, जुलाई 4 -- नगर में एक महिला की संदिग्ध मौत की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के घर पर पहुंच कर जांच की, हालांकि इस दौरान काफी देर तक मृतका का गंगा नगरी में शमशान घाट पर अंतिम संस्कार रुका रहा। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी पुलिस कंट्रोल को एक फोन कर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने और बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार किए जाने की सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक मृतका का शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा चुका था। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: चौरीचौरा में रात में सोने गए युवक की सुबह मिली लाश पुलिस ने ब्रजघाट पुलिस को भेजकर अंतिम संस्कार की जानकारी की जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए मामले की सच्चाई सामने आने के बाद अंतिम संस्कार करने ...