नवादा, अप्रैल 22 -- जिले के नरहट थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। मृतका 31 वर्षीया किरण देवी नरहट थाना क्षेत्र के पांडेय चक गांव के जितेन्द्र प्रसाद उर्फ जितेन्द्र यादव की पत्नी थी। परिजनों द्वारा हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने आरोपित पति को सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार जितेन्द्र यादव पांडेय चक गांव के स्व. मिथलेश यादव उर्फ मिठू यादव का बेटा बताया जाता है। बताया जाता है कि रविवार की देर रात नरहट व हिसुआ पुलिस को सूचना मिलती है कि एक स्कॉर्पियो पर एक महिला की हत्या कर लोग शव लेकर भाग रहे हैं। पुलिस ने सूचना के सत्यापन के दौरान स्कॉर्पियो से हाथ में स्लाइन लगी एक महिला को हिसुआ के नौआबागी के समीप से बरामद किया। दूसरी गाड़ी से उसके पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। महिला को तत्काल ...