महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
हापुड़, सितम्बर 30 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव हावल में करीब 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला करीब छह माह की गर्भवती थी। सूचना मिलने पर मायके पक्ष में कोहराम मच गया। मृतका के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में पति कासिम समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार महिला की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। शादी में 18 लाख रुपये खर्च करने का दावा किया गया है। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष कार और व्यापार के लिए 10 लाख रुपये की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर महिला को परेशान किया जाता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार बालियान का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.