महिला की संदिग्ध मौत, भाई ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सासाराम, सितम्बर 1 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के जोन्ही गांव में मंगलवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान कौशल खातून पत्नी नौशाद खान के रूप में हुई है। महिला के भाई ने जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया है। मृतका के भाई औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के शेख बिगहा निवासी कौशर आलम ने जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि, मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस के अनुसार घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.