महिला की संदिग्ध परिस्थित में मौत, जांच में जुटी पुलिस
पाकुड़, जुलाई 8 -- अमड़ापाड़ा। थाना क्षेत्र के डुमरचिर पंचायत के जेटके टोला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतका मालोती मरांडी (पिता परमे सोरेन, माता मरांगमय हेम्ब्रम) दो महीने पहले ही साहिबगंज के बेलबथान स्थित अपने दूसरे ससुराल से यहां जेटके टोला आई थी। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था और सुबह चारपाई पर उसका शव बरामद किया गया। परिजनों ने घर में अकेले पाकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने की आशंका जताई है, वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.