महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में पति को जेल, बाहर सुलग रहे सवाल
कोडरमा, जुलाई 13 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के भंडरवा स्थित मिटको कॉलोनी में पत्थर कारोबारी महावीर यादव के आउटहाउस में नेपाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति सुनील गजमई को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के बावजूद घटना को लेकर कई सवाल अब भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोग यह कह रहे हैं कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पति को जेल तो भेज दिया, मगर बाहर जो सवाल सुलग रहे हैं, वह शांत नहीं हुए।
पति-पत्नी के बीच विवाद पुलिस के अनुसार, मिटको कॉलोनी निवासी महावीर यादव की गौशाला या आउटहाउस परिसर में बने कमरे में सुनील गजमई अपनी पत्नी रेशमा गजमई (35) और दो बेटियों के साथ रहता था। सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो में उसका कहना है कि वह महावीर यादव का बॉडीग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.