हाथरस, जून 4 -- सादाबाद। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव दगसह में बुधवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के मुताबिक, 44 वर्षीय महिला पिंकी की शादी 2002 में गांव दगसह के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद पिंकी के कोई संतान नहीं थी। इधर, मृतक के मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि पिंकी की हत्या की गई है। उसका काफी समय से उत्पीड़न किया जा रहा था। अपराध निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट में भी हैंगिग आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...