महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पांच पर रिपोर्ट
लखीमपुरखीरी, जून 18 -- मझगईं थाने के मुर्गहा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर विवाहिता को लाठी-डंडों से पीटने के बाद जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। आरोपी ससुरालवाले शव को जिला अस्पताल में ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मृतका के घरवालों की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीलीभीत जिले के हीरपुर गांव निवासी मोतीलाल की पत्नी बसंती देवी ने पांच वर्ष पहले अपनी बेटी माधुरी का विवाह मुर्गहा गांव निवासी सालिकराम के लड़के छोटू के साथ किया था। आरोप है कि शादी में हैसियत के मुताबिक दान-दहेज देने के बावजूद शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग माधुरी को कम दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए उससे एक बाइक और चालीस हजार रुपए नकद की मांग करने लगे। इसे पूरा न करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.