रुद्रपुर, जून 6 -- खटीमा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेतलसंडाखाम (वार्ड-18) में शुक्रवार रात 52 वर्षीय कमला जोशी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके कमरे में बेड पर पड़ा मिला। पुलिस को 112 के माध्यम से महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर एसएसआई केसी आर्या और उपनिरीक्षक किशोर पंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि शव पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले, लेकिन चेहरे, पीठ और हथेलियों पर नीलापन पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शव और घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। फिलहाल जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...