लखनऊ, अप्रैल 16 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। गोमती एंक्लेव के पीछे बसेरा इलाके में किराए के मकान में रहने वाली 30 वर्षीय अनीता का शव घर के अंदर मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, अनीता अपने पति विजय विश्वकर्मा और दो छोटे बेटों के साथ पिछले कुछ समय से यहां किराए के मकान में रह रही थी। विजय विश्वकर्मा मूल रूप से बाराबंकी जिले के सतरिख रोड स्थित दिबियापुर गांव का निवासी है और ठेके पर मकान निर्माण का कार्य करता है। परिवार सामान्य रूप से जीवन यापन कर रहा था, लेकिन घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है।मृतका के भाई बृजेश, जो बाराबंकी के कुर्सी रोड क्षेत्र के र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.