महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में बिगड़ी तबियत मौत
बाराबंकी, जुलाई 9 -- दरियाबाद। दरियाबाद के इमिलिहा गांव निवासी उमेश की 35 वर्षीय पत्नी ज्योति वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई। देर रात हालत खराब होने पर परिवारीजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.