लखीमपुरखीरी, मई 1 -- शहर के मोहल्ला अर्जुन नगर कॉलोनी में बंद मकान से सड़ा गला शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी रहस्य बरकरार है। रिपोर्ट में 55 वर्षीय उषा शुक्ला की मौत का कारण सेप्टीसीमिया और फेफड़ों की पुरानी बीमारी बताया गया है लेकिन अब इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज होने से घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया है। बुधवार को मोहल्ले में बंद मकान से दुर्गंध आने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया था जहां महिला का कई दिन पुराना शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भले ही बीमारी की ओर इशारा कर रही हो लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी कायम है कि मकान के बाहर ताला किसने लगाया और इतने दिनों तक महिला की कोई खोज खबर क्यों नहीं ली गई। यह भी पढ़ें- सेप्टीसीमिया से हुई थी महिला की मौत इसी बीच मृतका के भाई विनीत मिश्रा ने कोतवाली में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.