कानपुर, अप्रैल 13 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। नौबस्ता थाने में महिला की शिकायत पर सुनवाई न करने पर सोमवार दोपहर भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर हंगामा कर दिया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर चूड़ियां तोड़ीं और हनुमान चालीसा का पाठ किया। सूचना पर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी साउथ योगेश कुमार मौके पर पहुंचे और महिला की तहरीर पर रिपोर्ट और सुनवाई न करने वाले दरोगा पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद भाजपाई लौट गए। यशोदानगर एस ब्लॉक निवासी महिला के मुताबिक, वर्ष 2025 में उसका विवाह हुआ था। इसके बाद से ही पति का अत्याचार शुरू हो गया। चाकू, बांका जैसै हथियार दिखाकर वह डराता था। आरोप है 20 मार्च को पति ने फिर मारपीट की, इसपर यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पति को थाने ले गई, जहां उसने माफी...