गोरखपुर, फरवरी 23 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ओझवली गांव में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित मालती ओझा की तहरीर पर प्रमोद, विशाल, मनोज, महिमा, होसिला, लक्ष्मी देवी व एक अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तहरीर में मालती ओझा ने आरोप लगाया है कि 15 अगस्त 2025 को उनके पति बलेंदु ओझा के साथ उक्त लोगों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.