फिरोजाबाद, जून 1 -- रामगढ़ थाना क्षेत्र में महिला की शिकायत पर दंपति को पूछताछ के लिए गई पुलिस से लोगों ने अभद्रता कर दी। जानकारी होने पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पहुंच गया और अभद्रता करने वाली महिलाओं, पुरुषों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है। साठफुटा रोड निवासी एक युवती ने नूर नगर निवासी इरफान पुत्र महराजुद्दीन से लव मैरिज की है। शनिवार देर रात युवती की मां ने पुलिस से शिकायत की कि युवती को परेशान किया जा रहा है। पीआरवी पर तैनात पुलिस इरफान के घर पहुंची तो महिलाओं, पुरुष एकत्रित होकर विरोध करने लगे। इसके बाद सूचना मिलने पर इलाका पुलिस पहुंची तो लोग युवती को घर भिजवाने की बात कहकर अभद्रता करने लगे। पुलिस ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह शांत नहीं हुए। सूचना मिलने पर भारी ...