हाथरस, फरवरी 26 -- सहपऊ। कस्बा के पुराना थाना मोहल्ला की रहने वाली 86 वर्ष की बुजुर्ग महिला के शव को दफनाने को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने अपनी निजी जमीन बताकर क्रब खोदने से रोक दिया। सूचना मिलने पर अधिकारी मौके के लिए दौड़ पड़े। दोनों पक्षों से बातचीत करने के बाद मामले को सुलझाया गया। दो पक्षों में हाथपाई हो गई। घंटों बाद महिला के शव को दफनाया गया। 86 वर्षीय अजीजन पत्नी जंगली खान की मंगलवार रात करीब 1.15 बजे बीमारी के कारण मौत हो गई थी। सुबह होने पर मृतक महिला के नाते-रिश्तेदार आने के बाद जब वह कब्रिस्तान में उसे दफनाने के लिए कब्र खोदने गए तो वहां पर आसिफ अली ने उस जमीन को अपने निजी बताकर कब्र खोदने से मना कर दिया । मृतक महिला के परिजन सुबह ही कोतवाली पहुंच गए । वहां से पुलिस ने उनको एसडीएम के पास भेज दिया । दोपहर को मृतक महिला के परि...