सोनभद्र, मई 1 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गाव में गुरुवार की रात शादी समारोह से लौट रही वृद्धा की विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उभ्भा गांव निवासी 60 वर्षीय फुलवा देवी पत्नी मानसिंह गांव में ही शादी समारोह में गई हुई थी। रात्रि में घर लौटते समय किसी विषैला जंतु के काटने से अचेत हो गई। महिला को परिजनों की तरफ से घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पुत्र सोनू कुमार ने बताया कि रात्रि में शादी समारोह में गई हुई थी। रास्ते में विषैला जंतु के काटने से अचेत हो गई। घोरावल सीएचसी ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घोरावल कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए मेडिकल कालेज भेजवा दिय...