उरई, मार्च 9 -- उरई। मध्य प्रदेश के निवाड़ी निवासी प्रियंका दीक्षित ने कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी पति सौरभ दीक्षित से उसकी शादी 18 फरवरी 2018 को हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप लगाया था कि आरोपी पति सौरभ, ससुर राजेश दीक्षित, देवर विपुल दीक्षत व रज्जन तिवारी उसे शादी के बाद से ही लगातार परेशान कर रहे थे। उसके बीमार हो जाने पर उसे मायके में छोड़ देते थे। आरोप लगाया कि पति बच्चों को लेकर 1 जुलाई 2025 को झांसी घुमाने के बहाने ले गए और उसे छोड़कर भाग आए। जब वह ससुराल पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर इस पर इसकी जांच दरोगा प्रियंका सचान को मिली थी। जांच में दरोगा प्रियंका लगातार विपक्षी गणों से मिलकर जांच में हीलाहवाली कर रही थी। इस पर एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.