मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सकरा थाना क्षेत्र के बोअरिया गांव में शुक्रवार को महिला की विदाई कराने पहुंचे ससुराल पक्ष के लोगों को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को थाना लेकर आ गई। बताया जाता है कि वैशाली जिले के बेलसर से चार लोग महिला की विदाई कराने आए थे, लेकिन महिला के पति के नहीं आने से महिला के मायके वाले नाराज हो गए। इसके बाद सभी को बंधक बना लिया। बताया जाता है कि पति-पत्नी में आपसी विवाद चल रहा है। महिला अपने एक बच्चे के साथ मायके में रहती है। सकरा थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि विवाहिता की विदाई कराने उसके पति के नहीं आने से लोग नाराज थे। सभी से थाना पर पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.