लखीमपुरखीरी, जनवरी 26 -- बम्हनपुर। निघासन कोतवाली के तहत चखरा के केदारीपुरवा गांव निवासी सोनू नाथ की 28 वर्षीया पत्नी पालना की रविवार सुबह घर के पास पड़े छोटे से छप्पर के नीचे धोती के फंदे से लटकी मिली। मृतका के पिता की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से उसने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस अफसरों ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों ने बताया कि दातानाथ की बेटी पालना की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व सोनूनाथ से हुई थी। घटना के आत्महत्या होने की आशंका जताई जाती है। हालांकि आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.