जमशेदपुर, दिसम्बर 7 -- जमशेदपुर। बक्सर से टाटानगर आने के दौरान रितेश कुमार की पत्नी का पर्स बिहटा और पटना स्टेशन के बीच 4 दिसंबर को चोरी हो गई। टाटानगर रेल थाना में रितेश कुमार ने अज्ञात के खिलाफ 45 सौ रुपये और मोबाइल चोरी का केस दर्ज कराया है इससे रेल पुलिस ने यात्री के बयान को कार्रवाई के लिए बिहार के बिहटा रेल थाने में भेज दिया। रेल पुलिस के अनुसार अन्य दो यात्रियों ने भी चलती ट्रेन में मोबाइल रुपया और गहने चोरी का केस दर्ज कराया है, जिसे संबंधित रेल थाना के जीआरपी में भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.