बांका, जुलाई 7 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना क्षेत्र के पवई गांव में विधवा महिला की मौत से उसके तीनों बच्चे अनाथ हो गए। परिजनों ने बताया कि पवई गांव के रामावतार मंडल की शादी करीब दस वर्ष पूर्व शंभूगंज थाना क्षेत्र के कामतपुर गांव के अशोक मंडल की पुत्री पूजा कुमारी के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इस दौरान उन्हें दो पुत्र एवं एक पुत्री हुई। करीब चार वर्ष पूर्व रामावतार मंडल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हालांकि परिजन इसे भी साजिश के तहत हत्या ही मानते हैं। पति की मौत के बाद महिला अपने तीनों बच्चे निखिल कुमार (9), अंकुश कुमार (7) एवं रानी कुमारी (3) के साथ रहने लगी। लेकिन उसके घर में ही अपने देवर रतन मंडल की बुरी नजर उस पर पड़ गई तथा वह अपनी भाभी पर डोरे डालने लगा। वैधव्य का जीवन जी रही महिला उसके झांसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.