बलिया, फरवरी 28 -- रसड़ा। सड़क दुर्घटना में महिला की मौत मामले में पुलिस ने रोडवेज बस चालक पर केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। नसीरपुर निवासी लल्लन राजभर ने पुलिस को बताया है कि मेरी भवह मीना पत्नी गिरधारी राजभर किसी कार्य के लिए रसड़ा आ रही थी। गढ़िया पावर हाउस के समीप ई-रिक्शा से उतरकर अपने साईड से जा रही थी। इसी बीच रोडवेज बस के चालक ने मीना को जोरदार टक्कर मार दिया। आरोप लगाया है बस का ड्राईवर शराब के नशे में था। घायल मीना को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.