महिला की मौत में पति व देवर को भेजा गया जेल
बोकारो, जून 19 -- दुग्दा थाना क्षेत्र के दुग्दा बस्ती की 22 वर्षीय विवाहिता रोशनी देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति पृथ्वीराज केवट एवं देवर अमर केवट को गिरफ्तार कर तेनुघाट उपकारा भेज दिया है। बीते गुरुवार को रोशनी देवी की चंद्रपुरा डीवीसी अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतका की मां पुष्पा देवी ने अपनी पुत्री के ससुराल वालों पर मारपीट व हत्या करने का लिखित आरोप लगाते हुए दुग्दा थाना में आवेदन दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति एवं देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मालूम हो कि रोशनी देवी की शादी वर्ष 2021 में दुग्दा बस्ती निवासी निरंजन केवट के पुत्र पृथ्वीराज केवट के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। यह भी पढ़ें- बाइक की मांग को लेकर विवाहिता को पीटा, मौत मृतका की मां ने बताया कि श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.