प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 24 -- बाघराय। महेशगंज थाना क्षेत्र के नरियावां गांव निवासी अमित कुमार धुरिया ने बाघराय पुलिस को तहरीर दी। उसकी 53 वर्षीय मां सन्नो देवी पत्नी अमरनाथ शनिवार को गंगा स्नान कर शृंग्वेरपुरधाम से ऑटो से घर लौट रही थी। बाघराय थाना क्षेत्र के नर्मदेश्वर नाथ धाम के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी थी जिसमें उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा प्रमोद कुमार और बहन समेत कई लोग घायल हो गए थे। पीड़ित अमित कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...