छपरा, जून 10 -- दिघवारा निस । बीते शुक्रवार छह जून को थाना क्षेत्र की बरुआ पंचायत के मिलकी गांव मे घर के पंखा मे फांसी लगी नव विवाहिता के मौत को लेकर थाने में मृतका के भाई ने प्राथमिकी कराते हुए ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है । प्राथमिकी में गड़खा थाना के पूर्व खदहा गांव निवासी स्व कन्हैया ठाकुर के पुत्र अमित कुमार ने बताया कि मेरी बहन खुश्बु कुमारी की शादी वर्ष 21 में मिल्की गांव निवासी मनोज ठाकुर के पुत्र राजा ठाकुर से हुई थी। शादी के बाद से ही पति समेत ससुराल जनों ने प्रताड़ित व मारपीट करते थे। पिछले छह जून को मेरी बहन को गला दबाकर हत्या कर उसके दुपट्टे से पंखा में लटका दिया गया। पति मनोज ठाकुर समेत सास, ससुर समेत अन्य चार को आरोपित किया है। पुलिस ने नामजद एक को गिरफ्तार कर लिया है l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...