कोडरमा, मार्च 18 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मुरकमनाई पंचायत अंतर्गत योगियाटिल्हा गांव में 15 मार्च को हुई महिला की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका ममता देवी के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका की मां सुनीता देवी, निवासी धरगुल्ली (थाना बगोदर), ने मरकच्चो थाना में आवेदन देकर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने दामाद राजेश नाथ गोस्वामी, सास सोनिया देवी, गोतनी राधा देवी तथा मुन्ना नाथ गोस्वामी को आरोपी बनाया है। आवेदन में सुनीता देवी ने बताया कि उनकी पुत्री ममता देवी की शादी लगभग 19 वर्ष पूर्व राजेश नाथ गोस्वामी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। इसको लेकर कई बार गांव में पंचायत भी ह...