महिला की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज, पति गिरफ्तार
बांका, जुलाई 19 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना क्षेत्र के खेमीचक गांव में शुक्रवार को एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में मृतका की मां ने अपने दामाद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतका डोली देवी की मां भागलपुर जिले के सजौर थानांतर्गत गोबरांय गांव की सुमा देवी ने प्राथमिकी में कहा है कि उन्होंने करीब 15 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री की शादी खेमीचक गांव के प्रमोद दास के साथ की थी। वैवाहिक जीवन से दोनों को दो पुत्र एवं एक पुत्री है। दामाद अक्सर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया करता था। शुक्रवार की सुबह खेमीचक से उन्हें सूचना मिली कि उनके पुत्री की मौत हो गई है। यह भी पढ़ें- खेमीचक में विवाहिता की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज, पति गिरफ्तार सूचना मिलते ही वह अपने परिजनों के साथ वहां पहुंची तो देखा कि उनकी बेटी मृत पड़ी हुई है। ससुराल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.