महिला की मौत मामले में पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
संभल, अप्रैल 26 -- नखासा थाना क्षेत्र के गांव ईशापुर सुनवारी में जहरीला पदार्थ खाकर महिला की शुक्रवार को मौत हुई थी। महिला की मौत मामले में पुलिस ने मृतका के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के गांव ईशापुर सुनवारी निवासी नाजिम की पत्नी अलीशा की शुक्रवार को जहर खाने से हालत बिगड़ी थी। उपचार के दौरान मुरादाबाद के अस्पताल में मौत हुई थी। मृतका की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति नाजिम, ससुर मकसूद, जेठ अनवर अली समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप था कि दहेज में पांच लाख रुपये और कार नहीं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.