मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- गायघाट, एक संवाददाता। बेनीबाद थाना क्षेत्र के जांता पछियारी गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में मंगलवार को दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। मृतका रजनी कुमारी की मां इंदु देवी के बयान पर मृतका के पति विक्की महतो, सास भूखली देवी, देवर चंदन महतो और बड़ी ननद को नामजद किया गया। इंदु देवी ने आरोप लगाया है कि विवाह के समय उपहार स्वरूप दो लाख रुपये नकद, सोना, बाइक, अलमारी, फ्रिज समेत अन्य सामान दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। रजनी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। रजनी अपनी छह माह की पुत्री को छोड़कर आत्महत्या नहीं कर सकती थी। उसकी हत्या की गई है। विदित हो कि सोमवार को रजनी का शव उसके घर से बरामद किया गया था। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घ...