महिला की मौत मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी
भागलपुर, मई 31 -- सबौर, संवाददाता। गर्ल्स स्कूल चौक सबौर में फंदे से लटके मिले महिला के शव मामले में शनिवार को सबौर थाना में प्राथमिकी दर्ज हो गई है। सबौर निवासी विजय आनंद की 23 वर्षीय पत्नी पायल कुमारी का शव फंदे से लटका हुआ मिला था। मृतक महिला के भाई ने पुलिस को दिए फर्द के आधार पर सास, ससुर, पति और देवर को आरोपी बनाया है। सबौर थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- सबौर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.