महिला की मौत मामले में चार सदस्यीय जांच टीम गठित, ओटी पर प्रतिबंध
कुशीनगर, जून 5 -- कुशीनगर। कसया के पुराने फाजिलनगर रोड पर स्थित निजी अस्पताल में पित्त की थैली में पथरी के ऑपरेशन की तैयारी के दौरान मंगलवार को ओटी में हुई महिला की मौत के मामले को सीएमओ ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित कर रिपोर्ट तलब की है। जांच पूरी होने तक अस्पताल के ऑपरेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महिला की आकस्मिक मौत भरौली निवासी 26 वर्षीय नरगिस को पित्त की थैली में पथरी की समस्या के चलते मंगलवार को ऑपरेशन के लिए कसया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन की तैयारी के दौरान चिकित्सकों ने उसे एनेस्थीसिया दी। इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और अस्पताल पर ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.