कौशाम्बी, मार्च 19 -- मंझनपुर, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र में बुधवार से ऑटो की टक्कर से महिला की मौत मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई दिवंगत महिला के बेटे की तहरीर पर की है।संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मलाक मोइनउद्दीनपुर गांव निवासी अंगद सरोज ने बताया कि चार महीने पहले उसके पिता हनुमान सरोज की मौत हो चुकी है। 55 वर्षीया मां रामकली समीप के निजी अस्पताल में साफ-सफाई का काम करती थी। बुधवार सुबह वह अस्पताल का काम समाप्त कर पैदल ही घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के बाहर जीटी रोड पर पीछे से आ रही बेकाबू ऑटो ने उसे टक्कर मार दी थी। सिर पर चोट लगने के कारण महिला की मौत हो गई थी। मृतका के बेटे की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की ऑटो समेत तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.