औरंगाबाद, मई 3 -- अंबा, संवाद सूत्र। रिसियप थाना क्षेत्र के सड़सी गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 65 वर्षीय गिरजा देवी की मौत हो गई। वे इस गांव के दिलीप सिंह की पत्नी थीं। परिजनों के अनुसार वे घर से बाहर सड़क की ओर निकली थीं, तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया, जिसे किसी तरह शांत कराया गया। यह भी पढ़ें- पति से पत्नी को फोन पर विवाद के बाद खाई जहर परिजनों का कहना है कि स्थिति गंभीर होने के बावजूद चिकित्सक ने समय पर रेफर नहीं किया। मृतका के पुत्र नीतीश ने आरोप लगाया कि अंतिम अवस्...