बरेली, मई 19 -- ससुराल में महिला की मौत होने के बाद मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया, जिसमें कैंसर से मौत बताई गई है। पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय रंजना भारद्वाज की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व इज्जतनगर में बसंत विहार कॉलोनी निवासी विनय भारद्वाज से हुई थी। विजय होमगार्ड में कार्यरत हैं। रंजना पिछले काफी समय से बीमार थीं और ऋषिकेश से इलाज चल रहा था। रविवार देर रात रंजना की मौत हो गई। सूचना पर मायके वाले वहां पहुंचे और हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। कहासुनी के बीच ही मारपीट की नौबत का आ गई। सूचना पर इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन मायके वाले हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई पर अड़े रहे। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इज्जतनगर इं...