फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 28 -- फर्रुखाबाद। मसेनी चौराहे के नजदीक कुलवंती अस्पताल में एक महिला की मौत हो गयी। इस पर परिजन बिफर गये। डॉक्टर समेत स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली। सीएमओ ने जानकारी कर ओटी के साथ अस्पताल को सील कर दिया। घटना से परिजन गुस्से में हैं। बोले गलत ढंग से दवाइयां देकर इंजेक्शन लगा दिया गया जिससे महिला की मौत हुयी है। इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र के महोरी गांव निवासी शिवकांत कश्यप की 28 वर्षीय पत्नी राखी को परिजन 20 फरवरी को प्रसव के लिए कुलवंती अस्पताल में लेकर आये थे। जहां साधारण प्रसव के बाद 21 फरवरी को छुट्टी कराकर घर ले गये थे। उसने बेटे को जन्म दिया था। गुरुवार की रात राखी की जब घर में हालत बिगड़ी तो पति शिवकांत व परिवार के अन्य लोग राखी को इलाज के लिए फिर से शुक्रवार की भोर तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.