महिला की मौत पर ससुराल और मायकेवालों में विवाद
बरेली, मई 12 -- भमोरा। अस्पताल से घर आने के तीन घंटे बाद संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत हो गई। जिसको लेकर महिला के ससुराल वाले और मायकेवालों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भमोरा थाना क्षेत्र के गांव भरताना निवासी कारपेंटर गोवर्धन शर्मा ने बताया कि उसने मई 2024 में अपनी बेटी नेहा (24) का विवाह थाना वजीरगंज के गांव भवानीपुर के नेत्रपाल उर्फ टिंकू शर्मा के साथ किया था। आरोप है कि बेटी के ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। वे लोग उसकी बेटी से एक लाख रुपये और बाइक लाने की मांग करने लगे। मना करने पर ससुराल के सभी लोग उसे मानसिक रूप से परेशान कर शारीरिक प्रताड़नाएं देने लगे। बेटी ने पांच माह पूर्व एक बेटी खुशी को जन्म दिया। दो माह पहले उसके पति और ससुर ने उसे पीटा और गंभीर हालत में भरताना छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.