बांदा, अप्रैल 22 -- बांदा। छत से गिर कर महिला की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए। ससुरालीजनों को पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते ट्रामा सेंटर में हंगामा मच गया। यह हंगामा करीब आधा घंटा तक चला। ट्रामा सेटर पुलिस चौकी खाली पड़ी थी। किसी तरह अन्य तीमारदारों ने समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया। गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव निवासी 24 वर्षीय आरती पत्नी मनोज अपने पति के साथ बबेरू के अतर्रा रोड स्थित मकान में रहती थी। मंगलवार की रात अचानक वह घायल हो गई। पति ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के पति का कहना था कि वह छत पर बात कर रही थी। तभी छज्जा से नीचे गिर पड़ी, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंच गए। बहन का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.