वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। राजातालाब में हादसे में महिला की मौत के बाद शनिवार को जक्खिनी सीएचसी पर लोगों ने जमकर हंगामा किया था। पुलिस को शव कब्जे में लेने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया था। मामले में राजातालाब पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजातालाब के कोईली पुल के पास शुक्रवार रात में जंसा थाना क्षेत्र के रैसीपुर की 35 वर्षीय प्रियंका सिंह उर्फ पिंकी की एंबुलेंस की टक्कर से मौत हो गई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आराजीलाइन जक्खिनी में उसे मृत घोषित किया गया था। लोग वहां पहुंचे और मुआवजे के लिए हंगामा करने लगे। पुलिस का आरोप है कि पंचायतनामा की कार्यवाही के दौरान महिला के परिजन शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए सहमत थे, लेकिन बाहरी करीब 150 व्यक्तियों ने अनावश्यक हस्तक्षेप करते हुए हंगामा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.