महिला की मौत पर ऑटो चालक पर केस
कौशाम्बी, अप्रैल 16 -- पिपरी के गुंगवा बाग के समीप बुधवार को बाइक में ऑटो ने टक्कर मार दी थी। हादसे में महेश भारतीय पुत्र रामकृपा अहमदपुर पावन की पत्नी कमला देवी को गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। महिला अपने पड़ोसी की बाइक में बैठकर बेटे के लिए दवा लेने तिल्हापुर गई थी। महिला की मौत के बाद पति महेश ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.