महिला की मौत पर इमरजेंसी में हंगामा, लापरवाही का आरोप
देवरिया, अगस्त 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर स्थित इमरजेंसी में बुधवार को एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे और डॉक्टर व कर्मियों से उलझ गए। इस दौरान करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस व सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बुधवार को दोपहर बाद रामपुर कारखाना नगर पंचायत क्षेत्र की मरीज खशुबुदीननिशा (56) पत्नी आबिद अली को गंभीर हालत में लेकर परिजन पहुंचे। इसके बाद उपचार शुरू हुआ। उसे सांस में दिक्कत थी। यह भी पढ़ें- निजी अस्पताल मे मौत की जांच को तीन सदस्यीय जांच टीम गठित महिला की स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर करने की प्रक्रिया की। इसी बीच महिला की मौत हो गई। इसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.