प्रयागराज, मार्च 29 -- प्रयागराज। झूंसी के शेरडीह में शीतला प्रसाद की पत्नी की इलाज में हुई लापरवाही से मौत के मामले में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरके अस्पताल व मैटरनिटी सेंटर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सीएमओ डॉ. एके तिवारी के निर्देश पर सीएमओ पंजीकरण डॉ. आरसी पांडेय ने निरीक्षण के दौरान बिना स्त्री रोग विशेषज्ञ के अस्पताल में सिजेरियन मरीज भर्ती होने, पैरामेडिकल स्टॉफ न होने, अस्पताल का नवीनीकरण प्रमाण पत्र न होने, बायो मेडिकल व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व अग्निशमन विभाग की एनओसी न होने के कारण अस्पताल के पंजीकरण को निलंबित करने के साथ ओटी और ओपीडी को सील कर दिया गया। वहीं इलाज में लापरवाही से हुई महिला की मौत से संबंधित जांच समिति की ओर से बार-बार सूचना देने के बावजूद अस्पताल संचालक उपस्थित नहीं हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...