रामनगर, मई 9 -- रामनगर। पुलिस ने एक महिला को बाइक से टक्कर मारने के मामले में आरोपी अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल निवासी दीपक नेगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार अप्रैल शाम को उनकी माता पुष्प नेगी पत्नी स्व. गंगा सिंह नेगी घर से दुकान पर दूध लेने के लिए जा रहीं थीं। उन्हें एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सरकारी अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...