पीलीभीत, मई 1 -- पूरनपुर। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव मल्लपुर खजुरिया के रहने वाले इंद्रजीत सिंह पुत्र हरिश्चंद्र अपने परिवार के साथ शाहजहांपुर में किराए के मकान में रहते हैं। 25 अप्रैल को इंद्रजीत अपनी पत्नी हिमांशी राही और मित्र अंकित के साथ कार से कस्बे के एक बैंकट हॉल में मित्र की शादी में शामिल होने आए थे। रात लगभग 12 बजे इंद्रजीत पत्नी और दोस्त के साथ गाड़ी से शाहजहांपुर जा रहे थे। बंडा चौराहे पर अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में इंद्रजीत, हिमांशी और अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने हिमांशी राही को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनके पति इंद्रजीत का पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इंद्रजीत के चाचा तेज बहादुर की ओर से टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.